ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक, देखें आज के डॉक्टरों का पूरा रोस्टर

Jamui Sadar Hospital: जमुई में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है. मौसम में उमस के बीच सदर अस्पताल में ओपीडी, इमरजेंसी और महिला स्वास्थ्य सेवाओं के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी तय कर दी गई है. वहीं बिजली संबंधी शिकायतों के लिए भी हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं.

जमुई से अर्जुन अरन की रिपोर्ट

Jamui Sadar Hospital: जमुई जिले में मौसम सामान्य से गर्म रहने की संभावना है. ऐसे में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए सदर अस्पताल प्रशासन ने विभिन्न विभागों के चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित की है. अस्पताल में सामान्य ओपीडी से लेकर महिला, शिशु, हड्डी, नेत्र, दंत, मानसिक स्वास्थ्य, टीबी, सर्जरी और इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी. वहीं शहर में बिजली आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के लिए तीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं.

सभी प्रमुख विभागों में चिकित्सकों की तैनाती

सदर अस्पताल के पुरुष ओपीडी में पहली और दूसरी पाली में डॉ नवीन चंद्र गुप्ता मरीजों का उपचार करेंगे. आर्थो ओपीडी में डॉ मनिषी आनंत, नेत्र ओपीडी में डॉ नेहा सिंह, डेंटल ओपीडी में डॉ सौरव सुमन, मेंटल ओपीडी में डॉ शुभम घोष, टीबी ओपीडी में डॉ मनीष कुमार, पीडिया ओपीडी में डॉ अनुरंजन तथा सर्जन ओपीडी में डॉ एजाज अहमद की ड्यूटी लगाई गई है.

ऑपरेशन थिएटर और विशेष सेवाएं

आई ओटी में डॉ गौरव हेंब्रम, आर्थो ओटी में डॉ विशाल आनंद तथा जनरल ओटी में डॉ एजाज अहमद सेवाएं देंगे. पैथोलॉजी में डॉ मोनिका रंजन, ब्लड बैंक में डॉ राहुल राज, एनसीडी में डॉ संजय राम तथा एसएनसीयू में डॉ अमित रंजन तैनात रहेंगे.

इमरजेंसी और महिला स्वास्थ्य सेवाएं

Jamui Sadar Hospital: इमरजेंसी कक्ष में पहली पाली में डॉ मनीष कुमार, दूसरी पाली में डॉ जीके सुमन तथा तीसरी पाली में डॉ एमके पंडित मरीजों का उपचार करेंगे. महिला ओपीडी में पहली पाली में डॉ प्रियंका कुमारी और दूसरी पाली में डॉ प्रवीण जिया की ड्यूटी रहेगी.लेबर रूम में पहली पाली में डॉ स्वेता सिंह, दूसरी पाली में डॉ शालिनी तथा तीसरी पाली में डॉ निधी सेवाएं देंगी. वहीं एनेस्थीसिया विभाग में पहली पाली में डॉ रघुनंदन कुमार, दूसरी पाली में डॉ अजीत कुमार और तीसरी पाली में डॉ मनीष कुमार की ड्यूटी निर्धारित की गई है.

ALSO READ: जमुई के बूथ पर ग्रामीणों ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात, नालंदा से आत्मनिर्भर भारत तक का मिला संदेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >