नशाखुरानी गिरोह का शिकार बना युवक

रेल पुलिस ने हावड़ा-मोकामा ट्रेन से युवक को जमुई रेलवे स्टेशन पर उतार कर पहुंचाया अस्पताल

जमुई. नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने हावड़ा मोकामा ट्रेन में एक युवक को अपना शिकार बना कर उससे मोबाइल, नकद समेत अन्य सामान लूट लिया. युवक को बेहोशी की हालत में शनिवार को रेल पुलिस ने जमुई रेलवे स्टेशन पर उतारा और सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. युवक की पहचान लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के झटहवा गांव निवासी ठाकुर यादव के पुत्र सुनील यादव के रूप में हुई है. लगभग तीन घंटे के बाद जब युवक को होश आया, तो युवक ने बताया कि मैं कोलकाता में रहकर ट्रक चला कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता हूं. शुक्रवार की शाम हावड़ा स्टेशन से हावड़ा मोकामा ट्रेन पर सवार होकर घर लौट रहा था. इसी दौरान सहयोगी रेल यात्रियों ने खजूर खाने के लिए दिया. खजूर खाने के बाद मैं बेहोश हो गया. इसके बाद मेरा मोबाइल, नकद व अन्य सभी सामान गायब है. रेल पुलिस ने युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी. सूचना के बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और युवक को घर लेकर चले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >