उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह का आज जमुई में होगा भव्य नागरिक अभिनंदन

Jamui news: आयोजकों के अनुसार मंत्री बनने के बाद पहली बार जिले की जनता की ओर से श्रेयसी सिंह का नागरिक अभिनंदन किया जा रहा है. समारोह में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षाविद, बुद्धिजीवी, युवा, महिला समूहों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न संगठनों के सदस्य उन्हें सम्मानित करेंगे.

जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट:

Jamui news: बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह के सम्मान में गुरुवार को जमुई शहर में भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम दोपहर तीन बजे शहर के न्यू द्वारिका भवन में आयोजित होगा, जिसमें जिले के विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक एवं खेल संगठनों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे.

आयोजकों के अनुसार मंत्री बनने के बाद पहली बार जिले की जनता की ओर से श्रेयसी सिंह का नागरिक अभिनंदन किया जा रहा है. समारोह में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षाविद, बुद्धिजीवी, युवा, महिला समूहों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न संगठनों के सदस्य उन्हें सम्मानित करेंगे.

खेल जगत से राजनीति तक का गौरवपूर्ण सफर

श्रेयसी सिंह ने निशानेबाजी के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर देश, बिहार और जमुई का नाम रोशन किया है. खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद उन्होंने सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाई और वर्तमान में बिहार सरकार में उद्योग एवं खेल मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही हैं.

भव्य आयोजन की पूरी तैयारी

आयोजन समिति ने समारोह को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं. कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है. बड़ी संख्या में लोगों की संभावित उपस्थिति को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं.

विकास और खेल पर रख सकती हैं विचार

समारोह के दौरान मंत्री श्रेयसी सिंह जिले के विकास, औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन तथा खेल क्षेत्र में राज्य सरकार की योजनाओं और भावी कार्ययोजनाओं पर अपने विचार साझा कर सकती हैं. साथ ही युवाओं, खिलाड़ियों और आम नागरिकों के साथ संवाद की भी संभावना है.

आयोजकों ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर जमुई की गौरव बेटी का स्वागत एवं अभिनंदन करने की अपील की है. उनके अनुसार यह समारोह जिले के लिए गौरव और सम्मान का अवसर है, जिसमें समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >