जमुई में शराब तस्कर को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, पथराव में सिपाही घायल

Jamui news: जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग को लगमा क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार के निर्देश पर उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में टीम सोमवार की देर रात छापेमारी के लिए पहुंची।


छापेमारी के दौरान मचा हंगामा, पांच लीटर अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

जमुई से अर्जुन अर्नव की रिपोर्ट:

Jamui news: शराब तस्करी की सूचना पर नगर परिषद क्षेत्र के लगमा मोहल्ले में छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर कथित रूप से शराब तस्करों और उनके सहयोगियों ने हमला कर दिया. इस दौरान टीम पर जमकर पथराव किया गया, जिसमें उत्पाद विभाग का एक सिपाही घायल हो गया. हालांकि उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित तस्कर को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग को लगमा क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के सत्यापन के बाद उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार के निर्देश पर उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर Kumar के नेतृत्व में टीम सोमवार की देर रात छापेमारी के लिए पहुंची.

बताया जाता है कि छापेमारी के दौरान कुछ लोगों ने अंधेरे का फायदा उठाकर “चोर-चोर” का शोर मचाना शुरू कर दिया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए. आरोप है कि इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम पर पथराव शुरू कर दिया गया. अचानक हुए हमले में उत्पाद विभाग के सिपाही अमर लाल घायल हो गए.

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल को मौके पर बुलाया गया. इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए पंचानंद रावत के पुत्र मुकेश कुमार को खदेड़कर पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से करीब पांच लीटर अवैध शराब बरामद की गई.

घटना में घायल सिपाही और गिरफ्तार आरोपी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घटना के बाद यह चर्चा भी सामने आई कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी को चोट लगी है. हालांकि उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने किसी प्रकार की मारपीट से इनकार किया है. वहीं गिरफ्तार आरोपी भी इस संबंध में खुलकर कुछ बोलने से बचता नजर आया.

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, टीम पर हमला करने तथा अवैध शराब बरामदगी के मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. घटना के बाद क्षेत्र में शराब तस्करों के खिलाफ अभियान और तेज करने की बात कही जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >