Jamui News: पत्नी के मायके चले जाने से पति ने की खुदकुशी, 6 महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधे थे…

Jamui News: बिहार के जमुई जिले से हैरान करने वाला वाकया सामने आया है, जहां पत्नी के मायके चले जाने से पति तनाव में आ गया. इसके बाद पति ने खुदकुशी कर ली. इस घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया. घटना खैरा थाना क्षेत्र के गंगटी बिशनपुर की बताई जा रही है.

Jamui News: बिहार के जमुई जिले से खबर सामने आई है जहां, पत्नी के मायके जाने के बाद पति ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. मृतक की पहचान अमन कुमार साह (23 वर्ष) के रूप में हुई है. इस घटना के बाद परिजनों के बीच हड़कंप मच गया है. यह पूरा मामला जिले के खैरा थाना क्षेत्र के गंगटी बिशनपुर गांव का बताया जा रहा है. वहीं, मृतक की 6 महीने पहले ही दादपुर की अर्चना शादी हुई थी.

10 दिन पहले हुआ था सास का निधन

इस पूरे घटना को लेकर मृतक के पड़ोसी की माने तो, रात करीब साढे 11 बजे मृतक अमन का शव घर की छत पर कड़ी से लटका हुआ मिला. जिसके बाद परिजनों, ग्रामीणों और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. खबर की माने तो, अमन की सास यानी कि उसकी पत्नी की मां का निधन 10 दिन पहले ही हुआ था. पत्नी बिना अमन को कोई सूचना दिए अपने जीजा के साथ मायके चली गई. इससे अमन काफी ज्यादा तनाव में था.

पति-पत्नी के बीच चल रहा था विवाद

पड़ोसियों का यह भी कहना है कि, दोनों के बीच विवाद भी था. इधर, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक तनाव में आत्महत्या का ही अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि, पुलिस पूरे मामले में जांच-पड़ताल में जुटी है. हर एक पहलुओं पर खोजबीन जारी है.    

Also Read: Bihar Liquor Ban: बाइक से शराब की पाउच गिरते ही मची लूट, लोगों ने कुछ ही सेकंड मेंं कर दिया गायब  

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >