कौन संभालेगा बिहार की कमान, चिराग पासवान के जीजा ने खत्म किया सस्पेंस

Bihar New CM: अरुण भारती ने जमुई में कहा कि बिहार के नए सीएम के नाम पर जल्द फैसला होगा. उन्होंने बताया कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है और तय प्रक्रिया के अनुसार ही निर्णय लिया जाएगा.

Bihar New CM: जमुई में दो दिन के दौरे पर पहुंचे सांसद अरुण भारती ने मीडिया से बात करते हुए बिहार और देश की राजनीति से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी राय साझा की. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे और बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर चल रही चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि एनडीए अपने तय तरीके से इस पर काम कर रहा है. उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार की राज्यसभा जाने की इच्छा को ध्यान में रखते हुए आगे की रणनीति बनाई जा रही है.

नए मुख्यमंत्री पर साफ जवाब

अरुण भारती से जब पूछा गया कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, तो उन्होंने साफ कहा कि यह फैसला उनके हाथ में नहीं है. लेकिन एनडीए जो भी फैसला करेगा, उनकी पार्टी पूरी मजबूती से उसका समर्थन करेगी. नीतीश कुमार के लंबे शासन को लेकर उन्होंने कहा कि यह बिहार के लिए एक अहम समय रहा है. इस दौरान राज्य ने पिछड़े दौर से निकलकर विकास की ओर कदम बढ़ाया है. उन्होंने भरोसा जताया कि एनडीए इस विकास को आगे भी जारी रखेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

महिला आरक्षण बिल पर दिया समर्थन

महिला आरक्षण संशोधन बिल को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि यह कदम महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें मजबूत बनाने के लिए बहुत जरूरी है. तीन राज्यों में हो रहे चुनाव को लेकर उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जरूर वोट डालें. साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में भी लगातार अपने संगठन को मजबूत करने में लगी हुई है.

इसे भी पढ़ें: चारों सदनों के सदस्य बनने वाले दूसरे नेता बने नीतीश, इस दिन दे सकते हैं सीएम पद से इस्तीफा

बिहार में जमीन मापी में बड़ा बदलाव, नई समयसीमा और प्रक्रिया तय, सात दिनों में पूरा होगा काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >