Jamui गिद्धौर के वार्ड पांच में जर्जर पुलिया से दुर्घटना को दे रही आमंत्रण

गिद्धौर की पतसंडा पंचायत वार्ड पांच में उत्क्रमित मध्य विद्यालय के निकट तीन मुहाने पर बनी ग्रामीण पुलिया इन दिनों इस ग्रामीण सड़क से आवगमन को ले परेशानी का सबब बना हुआ है.

गिद्धौर जमुई से कुमार सौरभ की रिपोर्ट Jamui News : गिद्धौर की पतसंडा पंचायत वार्ड पांच में उत्क्रमित मध्य विद्यालय के निकट तीन मुहाने पर बना ग्रामीण पुलिया इन दिनों इस ग्रामीण सड़क से आवगमन को ले परेशानी का सबब बना हुआ है. बताते चलें कि पतसंडा पंचायत के वार्ड पांच में पड़नेवाले इस क्षेत्र के दर्जनों गांव के ग्रामीणों दोपहिया चारपहिया वाहनों को पीसीसी सड़क पुलिया से होकर आवागमन के दौरान घोर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वार्ड पांच के ग्रामीणों द्वारा बताया जाता है कि पूर्व में मानक को ताक पर रखकर एवं नियमुकुल पुलिया के निर्माण नहीं किए जाने से अक्सर इस पुलिया पर आवागमन के दौरान लोग चोट चपेट के शिकार हो जाते हैं. वस्तुस्थिति यह है कि पुलिया जगह जगह से टूटकर जर्जर होती जा रही है. इस ग्रामीण सड़क से आवागमन करने वाले बड़ी गाड़ियों को भी आवागमन के दौरान गाड़ी पुलिया से सट जाती है जिससे काफी जहमत उठानी पड़ती है. यहां भारी वाहनों के भार से पुलिया दरक चुकी है, जिससे कभी भी यह पुलिया ध्वस्त हो सकता है.

कहते हैं वार्ड पांच के वासी

वहीं ध्वस्त पुलिया को लेकर ग्रामीण रामानंद सिंह, राजू राम, निर्भय कुमार, रॉकी कुमार, निरंजन राम, शिवम कुमार, चंद्र शेखर सिंह आदि बताते हैं कि सड़क से ग्रामीण पुलिया की ऊंचाई अधिक होने के कारण यहां अक्सर गाड़ियां आवागमन में फंस जाती है, जिससे यहां घोर यातायात समस्या आवागमन के दौरान लोगों को झेलनी पड़ती है. कई बार जर्जर पुलिया से आवागमन के क्रम में दोपहिया वाहन, स्कूल बस, सवारी टेंपो वाहन दुर्घटना के यहां शिकार हो जाते हैं, वहीं विद्यालय के मासूम छात्र छात्राओं को भी उक्त पुलिया के कारण अपने गंतव्य स्थान जाने में घोर परेशानी झेलनी पड़ती हैं, जिससे यहां दुर्घटना की प्रबल संभावना बनी रहती है. क्षेत्र के ग्रामीणों ने समस्या समाधान को लेकर इस दिशा में समुचित पहल करने की जन प्रतिनिधि एवं अधिकारियों से मांग की है. लेकिन समस्या का निदान नहीं हो सका है, स्थिति यह है कि क्षेत्र के आमजनों की आवागमन से जुड़ी इस मूलभूत समस्या के निदान को ले इसकी सुधि लेने वाला यहां कोई नहीं.

कहते हैं पंचायती राज पदाधिकारी

इस संदर्भ में पंचायती राज पदाधिकारी गौरव कुंवर से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से समस्या की जानकारी मिली है समस्या समाधान का हर संभव प्रयास किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >