जान मारने की नीयत से मारपीट कर घायल करने का लगाया आरोप

थाना क्षेत्र के बाराजोर निवासी ब्रह्मदेव यादव ने रेलवे स्टेशन चौक के आंबेडकर विचार मंच के समीप अज्ञात लोगों द्वारा जान मारने की नीयत से मारपीट कर घायल कर दिए जाने का आरोप लगाया है.

झाझा. थाना क्षेत्र के बाराजोर निवासी ब्रह्मदेव यादव ने रेलवे स्टेशन चौक के आंबेडकर विचार मंच के समीप अज्ञात लोगों द्वारा जान मारने की नीयत से मारपीट कर घायल कर दिए जाने का आरोप लगाया है. थाना में आवेदन देते हुए उन्होंने बताया कि मैं झारखंड राज्य के देवघर में रहता हूं. प्रत्येक दिन दैनिक कार्य को लेकर देवघर से झाझा आते हैं. इसी दौरान उक्त स्थल पर नकाबपोश अपराधियों ने जो पहले से विचार मंच के समीप घात लगाकर बैठे थे, रॉड, चापाकल का हैंडिल, पिस्तौल की बट से मेरें साथ मारपीट करने लगे. जब मेरे द्वारा शोर पचाने पर वे सभी भाग खड़े हुए. इसे लेकर थानाध्यक्ष एलबी सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >