JAMUI NEWS गिद्धौर में चला सघन वाहन जांच अभियान, 67 हजार रुपये वसूला गया जुर्माना

जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गिद्धौर थानाध्यक्ष राशि मालिक के नेतृत्व में मंगलवार को गिद्धौर-जमुई और गिद्धौर-झाझा मुख्य राजमार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया.

गिद्धौर (जमुई) से कुमार सौरभ की रिपोर्ट :

जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गिद्धौर थानाध्यक्ष राशि मालिक के नेतृत्व में मंगलवार को गिद्धौर-जमुई और गिद्धौर-झाझा मुख्य राजमार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस अभियान में थानाध्यक्ष राशि मलिक के साथ अवर निरीक्षक पंकज सिंह, ममता प्रकाश, रंजीत राय सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे. जांच के दौरान कई वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए, जिनसे 67 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. थानाध्यक्ष राशि मलिक ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के मद्देनजर यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी. उन्होंने कहा कि यह अभियान आमजनों के जान-माल की सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर किया जा रहा है, ताकि लोग सड़क सुरक्षा के नियमों को गंभीरता से लें और राजमार्ग पर सुरक्षित यातायात कर सकें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >