पड़ोसी ने दिव्यांग को पीटकर किया घायल

नगर परिषद क्षेत्र के कल्याणपुर मोहल्ला में सोमवार को आपसी विवाद को लेकर पड़ोसी ने एक दिव्यांग युवक को पीटकर घायल कर दिया है.

जमुई. नगर परिषद क्षेत्र के कल्याणपुर मोहल्ला में सोमवार को आपसी विवाद को लेकर पड़ोसी ने एक दिव्यांग युवक को पीटकर घायल कर दिया है. परिजन ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. घायल दिव्यांग रामेश्वर पंडित का पुत्र चंदन पंडित ने बताया कि मेरे पड़ोसी गोविंद राम द्वारा मेरे घर की तरफ खिड़की खोली थी. मैं अपनी छत पर ईंट की दीवार बनवा रहा था. इसी दौरान गोविंद राम आया और गाली-गलौज करते हुए दीवार नहीं देने की बात कही. विरोध करने पर गोविंद राम और उसके परिवार के लोगों ने मारपीट की. घायल ने घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >