जिन बुजुर्गों का कोई नहीं, वृद्धजन आश्रय बनेगा सहारा : डीएम

नगर परिषद की ओर से झाझा बस स्टैंड के समीप निर्मित 55 बेड वाले वृद्धजन आश्रय स्थल का सोमवार को विधिवत उद्घाटन किया गया.

जमुई . नगर परिषद की ओर से झाझा बस स्टैंड के समीप निर्मित 55 बेड वाले वृद्धजन आश्रय स्थल का सोमवार को विधिवत उद्घाटन किया गया. आश्रय स्थल का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री नवीन और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस दौरान उद्घाटन कार्यक्रम में नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका गुप्ता, मुख्य पार्षद मो हलीम, उप मुख्य पार्षद नीतीश कुमार सहित नगर परिषद के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे. शुभारंभ के पश्चात डीएम और एसपी की मौजूदगी में तीन निराश्रित बुजुर्गों को आश्रय स्थल में प्रवेश कराया गया, जिनमें दो वृद्ध महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं. मौके पर जिलाधिकारी श्री नवीन ने कहा कि यह वृद्धजन आश्रय स्थल उन बुजुर्गों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिनका कोई सहारा नहीं है या जिन्हें उनके परिजनों ने छोड़ दिया है. नगर परिषद द्वारा निराश्रित और असहाय वृद्धजनों को सुरक्षित आश्रय और सम्मानजनक जीवन देने के उद्देश्य से इस सुविधा की शुरुआत की गई है. उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. डीएम ने बताया कि फिलहाल इस आश्रय स्थल में 55 बेड की व्यवस्था की गयी है. यहां रहने वाले बुजुर्गों को नियमित भोजन, आवास, योग, प्राथमिक चिकित्सा सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण में जीवन व्यतीत कर सकें. इस अवसर पर उन्होंने वृद्धजन आश्रय स्थल के निर्माण एवं संचालन में अहम भूमिका निभाने के लिए नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका गुप्ता को धन्यवाद दिया. वहीं नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों ने इसे शहर के लिए एक महत्वपूर्ण सामाजिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह पहल जरूरतमंद बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत साबित होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >