पुलिस अवर निरीक्षक परीक्षा में 2549 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से आयोजित पुलिस अवर निरीक्षक नियुक्ति की प्रारंभिक लिखित परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हो गई.

जमुई . बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से आयोजित पुलिस अवर निरीक्षक नियुक्ति की प्रारंभिक लिखित परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हो गई. परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. जिला पदाधिकारी श्री नवीन एवं पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत दयाल ने स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया. यह परीक्षा जिले में दो चरणों में 18 जनवरी 2026 एवं 21 जनवरी 2026 को दो-दो पालियों में आयोजित की जा रही है. प्रथम चरण के तहत रविवार को आयोजित परीक्षा जिले के कुल 14 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई. प्रशासन की सख्ती और पुख्ता इंतजामों के कारण परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण रही. जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रथम पाली में कुल 5064 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1340 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं द्वितीय पाली में भी 5064 परीक्षार्थियों में से 1209 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए. इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 2549 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये. डीएम और एसपी ने बताया कि परीक्षा के दौरान कदाचार की कोई शिकायत नहीं मिली. सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस बल एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी गयी थी. उन्होंने कहा कि शेष चरण की परीक्षा भी इसी प्रकार शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराई जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >