शराब तस्कर को पकड़ने के दौरान होमगार्ड का जवान घायल

सदर थाना क्षेत्र के अगहरा गांव में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के दौरान एक होमगार्ड का जवान घायल हो गया.

जमुई. सदर थाना क्षेत्र के अगहरा गांव में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के दौरान एक होमगार्ड का जवान घायल हो गया. बताया जाता है कि उत्पाद पुलिस की टीम अवैध शराब कारोबार की सूचना पर उक्त गांव में कार्रवाई करने पहुंची थी. जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार रात उत्पाद पुलिस की टीम गुप्त सूचना पर कार्रवाई करने अगहरा गांव पहुंची थी. उत्पाद पुलिस को यह सूचना मिली थी कि गांव में अवैध रूप से शराब का कारोबार किया जा रहा है. इसके बाद जब पुलिस की टीम वहां पहुंची तो कुछ लोग पुलिस को देखकर भागने लगे. जिन्हें पकड़ने की कोशिश में होमगार्ड का जवान भीम सिंह जख्मी हो गया. हालांकि, इस दौरान पुलिस ने पीछा कर अगहरा निवासी गुलशन पासवान को गिरफ्तार किया. जिसके पास से शराब भी बरामद किया गया है, जबकि एक अन्य तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा. जिसकी पहचान कर ली गयी है. बाद में घायल जवान भीम सिंह का इलाज भी करवाया गया है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया की फरार तस्कर की पहचान कर ली गयी है और जल्दी ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >