बरहट. बीते शुक्रवार देर शाम पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति डॉ अंशुमन बरहट थाना पहुंचे. इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में प्रस्तावित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट गवाही की व्यवस्था का निरीक्षण किया. साथ ही नवनिर्मित थाना भवन का भी अवलोकन किया. इस दौरान थाना में उपलब्ध सुविधाओं और बेहतर व्यवस्था को देखकर न्यायमूर्ति ने थानाध्यक्ष की प्रशंसा की. गौरतलब है कि बरहट थाना का नवनिर्मित भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है और हाईटेक तकनीक पर आधारित है. मौके पर जिला जज संदीप कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश सुमन, थानाध्यक्ष कुमार संजीव सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.
बरहट थाना पहुंचे पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति, वीसी व्यवस्था का लिया जायजा

बरहट थाना पहुंचे पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति, वीसी व्यवस्था का लिया जायजा
Copied link
बीते शुक्रवार देर शाम पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति डॉ अंशुमन बरहट थाना पहुंचे. इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में प्रस्तावित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट गवाही की व्यवस्था का निरीक्षण किया.