झाझा. प्रखंड क्षेत्र की बाराकोला पंचायत के जुडपानिया, मंजूरनचा, पत्ते, ठेल पत्थर आदि गांव के बच्चों में शिक्षा जागरूकता अभियान के तहत कॉपी और कलम का वितरण किया गया. यह वितरण कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी सह जेनिथ सोशल फाउंडेशन के चेयरमैन मो जाबिर अंसारी द्वारा किया गया. उन्होंने बताया कि सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आज भी जागरूकता की आवश्यकता है. इसके लिए समाज के शिक्षित व समृद्ध लोगों को आगे आना चाहिए. इस अवसर पर जेनिथ सोशल फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य राजेश कुमार हेंब्रम भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया.उ न्होंने बताया कि लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, पर्यावरण ओर आत्मरक्षा के लिए शिविर लगा कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं.ताकि समाज और बेहतर ढंग से आगे बढ़ सके.
स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का हुआ वितरण
खंड क्षेत्र की बाराकोला पंचायत के जुडपानिया, मंजूरनचा, पत्ते, ठेल पत्थर आदि गांव के बच्चों में शिक्षा जागरूकता अभियान के तहत कॉपी और कलम का वितरण किया गया
