श्रावणी मेला के लिए गया-मधुपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन, झाझा-जमुई यात्रियों को मिलेगी राहत

श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने गया और मधुपुर के बीच विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है. यह विशेष ट्रेन 2 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगी, जो मार्ग के कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी.

Jhajha Railway News: झाझा (जमुई). श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गया और मधुपुर के बीच विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है. हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एस. चंद्र ने बताया कि गया-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन अगस्त माह में निर्धारित अवधि तक प्रतिदिन किया जाएगा.

2 अगस्त से चलेगी गया-मधुपुर स्पेशल

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 03654 गया-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन 2 अगस्त से 16 अगस्त तक प्रतिदिन किया जाएगा. ट्रेन गया से शाम 5.00 बजे खुलकर मानपुर, पैमार, वजीरगंज, तिलैया, नवादा, वारिसलीगंज, शेखपुरा, लखीसराय, किउल, मननपुर, जमुई, झाझा और जसीडीह सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए रात 2.20 बजे मधुपुर पहुंचेगी.

3 अगस्त से वापसी सेवा शुरू

वापसी में गाड़ी संख्या 03653 मधुपुर-गया श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन 3 अगस्त से 17 अगस्त तक प्रतिदिन किया जाएगा. यह ट्रेन मधुपुर से सुबह 2.50 बजे खुलकर जसीडीह, झाझा, जमुई, किउल, शेखपुरा, वारिसलीगंज, नवादा, तिलैया, वजीरगंज, पैमार और मानपुर होते हुए दोपहर 12.00 बजे गया पहुंचेगी.

श्रद्धालुओं को होगी सुविधा

रेलवे अधिकारियों के अनुसार श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा करते हैं. अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए इस विशेष ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा सुविधा मिल सके.

कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर होगा ठहराव

Jhajha Railway News: यह विशेष ट्रेन मानपुर, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, किउल, जमुई, झाझा, जसीडीह समेत मार्ग के कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतांबर सिंह

ऋतांबर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झाझा (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >