गणिनाथ सेवा टीम ने मंदिर परिसर में लगाये पौधे

बाबा गणिनाथ सेवा टीम ने रविवार को बरहट प्रखंड क्षेत्र के बाबा योगेश्वर नाथ मंदिर गादी कटौना परिसर में साफ-सफाई एवं पौधरोपण अभियान चलाया.

जमुई. बाबा गणिनाथ सेवा टीम ने रविवार को बरहट प्रखंड क्षेत्र के बाबा योगेश्वर नाथ मंदिर गादी कटौना परिसर में साफ-सफाई एवं पौधरोपण अभियान चलाया. इस दौरान टीम के सदस्यों ने मंदिर परिसर के आसपास उगे झाडी़ को हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया और विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. अभियान में टीम के संस्थापक कुंदन कुमार गुप्ता, डॉ जंग बहादुर सिंह, विद्या शंकर उपाध्याय, कुंदन शर्मा, प्रमोद रावत, सोनू रावत, प्रभाकर रावत, राजीव रंजन, साहिल सिंह सहित स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >