दो बाइकों की टक्कर में चार युवक घायल

चंद्रदीप थाना क्षेत्र के सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर अंबा गांव के समीप बुधवार रात दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर में चार युवक घायल हो गये.

अलीगंज. चंद्रदीप थाना क्षेत्र के सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर अंबा गांव के समीप बुधवार रात दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर में चार युवक घायल हो गये. घायलों में अलीगंज प्रखंड के शोलापुर गांव निवासी गुलशन कुमार, सानू कुमार, रोशन कुमार एवं एक अन्य युवक शामिल है. स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को अलीगंज अस्पताल पहुंचाया, जहां से गुलशन कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. अन्य घायलों का इलाज नजदीकी क्लिनिक में चल रहा है. सूचना मिलते ही चंद्रदीप थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया. थाना अध्यक्ष राजेंद्र शाह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >