सरकारी गाइडलाइन का करें पालन- एसडीपीओ

सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को एसडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च किया गया.

झाझा. सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को एसडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च किया गया. राहगीरों को संदेश देते हुए एसडीपीओ ने कहा कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें. साथ ही थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि अत्यधिक भीड़ होने के कारण जिन लोगों ने लाइसेंस लिया है, उन्हीं लोगों को पर्व मनाने का आदेश जारी किया है. उन्होंने आमलोगों से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों से बचें. डीजे ना बजाएं व प्रशासन का सहयोग करें. फ्लैग मार्च में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के अलावा पुलिस पदाधिकारी नेहा कुमारी, पूजा कुमारी, मीनू शर्मा, अभय शंकर, अरविंद कुमार, दीपक कुमार, क्षेबर राम, धर्मेंद्र कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >