सरस्वती पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर फ्लैग मार्च

सरस्वती पूजा के दौरान शांति-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गुरुवार को खैरा और गरही थाना पुलिस के द्वारा फ्लैग मार्ग निकाला गया.

खैरा. सरस्वती पूजा के दौरान शांति-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गुरुवार को खैरा और गरही थाना पुलिस के द्वारा फ्लैग मार्ग निकाला गया. खैरा थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने खैरा बाजार से गोपालपुर बाजार होते हुए बड़ीबाग चौक तक फ्लैग मार्च किया. इस दौरान पुलिस ने लोगों से आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह या असामाजिक गतिविधि से दूर रहें. थानाध्यक्ष ने दुकानदारों से अपनी-अपनी दुकानें निर्धारित सीमा में रखने और अतिक्रमण नहीं करने की भी अपील की, ताकि आवागमन सुचारू रहे और दुर्घटनाओं की आशंका न बने. गरही थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा गरही बाजार और डैम क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों से वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान पुलिस बल की तैनाती लगातार रहेगी, ताकि किसी भी स्थिति से तत्काल निपटा जा सके और पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >