मवेशी लदे पांच वाहन जब्त, नौ पशु तस्कर गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान तीन ट्रकों से 46 व दो पिकअप से 17 मवेशियों को किया जब्त

खैरा. पुलिस ने तस्करी को लेकर ले जाये जा रहे मवेशियों से लदे पांच वाहनों को जब्त किया है. इस दौरान नौ पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष दुर्गेश दीपक ने बताया कि सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र से होकर अवैध तरीके से मवेशियों को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है. इसके बाद कार्रवाई की गयी और थाना क्षेत्र के मांगोबंदर गांव के समीप पांच वाहनों को जब्त किया गया है. इसमें तीन ट्रक और दो पिकअप शामिल है. उन्होंने बताया कि तीन ट्रक से कुल 46 मवेशियों को बरामद किया गया, जबकि दो पिकअप से 17 मवेशियों को बरामद किया गया है. गिरफ्तार पशु तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि मवेशियों की तस्करी को लेकर पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिसमें यह सफलता मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >