यातायात नियम तोड़ने वालों से वसूला गया जुर्माना

गुरुवार को थाना क्षेत्र के मुख्य राजमार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई.

गिद्धौर. सड़क सुरक्षा को लेकर गिद्धौर पुलिस एक्शन मोड में नजर आई. गुरुवार को थाना क्षेत्र के मुख्य राजमार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई. थानाध्यक्ष राशि मलिक ने बताया कि पुलिस टीम ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनके कागजात, डिक्की और टूल बॉक्स की गहन जांच की. जांच के दौरान कई वाहन चालकों को यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाया गया. पुलिस ने मौके पर ही नियम तोड़ने वाले चालकों से कुल सात हजार रुपये का जुर्माना वसूला. साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखने की सख्त हिदायत दी गयी. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे. अभियान के दौरान पुलिस बल के जवान भी मौके पर तैनात रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >