खैरा. गरही थाना क्षेत्र के दरिमा गांव में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा में किया जा रहा है. बताया जाता है कि दरिमा गांव निवासी गुलर यादव, अशोक यादव,दयाल यादव एवं उमेश यादव , विजय यादव में कई महीनों से जमीन विवाद चल रहा था. गुरुवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर गाली गलौज होते हुए मारपीट में तब्दील हो गया. जिसमें दोनों पक्ष के उमेश यादव, एवं गुलर यादव घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों द्वारा घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा में भर्ती कराया गया वहीं दोनों पक्षों के द्वारा गरही थाने में लिखित आवेदन देकर मारपीट का एक दूसरे पर आरोप लगाया है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
