जमीन विवाद को ले दो पक्षों में हुई मारपीट, चार लोग घायल

सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस वहां पहुंची और घायलों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया.

झाझा. बीते मंगलवार देर शाम प्रखंड क्षेत्र के रानीकुरा गांव में जमी़न विवाद में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गये. एक पक्ष से कंचन मंडल उनकी पत्नी रमणी देवी घायल हैं जबकि दूसरे पक्ष से खुशबू कुमारी और उनकी सास बसंती देवी घायल हुई है. घटना की सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस वहां पहुंची और घायलों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. घायल कंचन मंडल ने बताया कि बंसती देवी के पति भरत मंडल से हमलोगों को जमीन विवाद चल रहा है. उसी रंजिश को लेकर हमलोगों के साथ मारपीट किया गया है जबकि दूसरे पक्ष से घायल बसंती देवी ने बताया कि कंचन मंड़ल गाली-गलौज करते हुए मेरे घर के समीप सड़क को तोड़ रहा था इसे लेकर हमलोगों ने आपत्ति जताया तभी मारपीट कर घायल कर दिया. घटना को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >