सड़क पर रखे गिट्टी-बालू को लेकर मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

थाना क्षेत्र के कुसोना गांव में मकान निर्माण कार्य के लिए सड़क पर रखे बालू, गिट्टी को लेकर मंगलवार की देर संध्या दो पक्षों के बीच मारपीट हुई.

झाझा. थाना क्षेत्र के कुसोना गांव में मकान निर्माण कार्य के लिए सड़क पर रखे बालू, गिट्टी को लेकर मंगलवार की देर संध्या दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. घटना में दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गये. सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. एक पक्ष से घायल कामदेव यादव को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. उसके साथ पिता बोढ़न यादव और पुत्री अंजनी कुमारी भी घायल हुई. दूसरे पक्ष से शंभु यादव, उसकी मां सिया देवी और पुत्र सुदाम कुमार घायल हुए. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >