सेवानिवृत्ति पर शिक्षक को दी विदाई

शारीरिक शिक्षिका गिरिजा कुमारी आर्या को सेवानिवृत्ति उपरांत उन्हें भावभीनी विदाई दी दी गयी.

गिद्धौर. प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय गिद्धौर में विद्यालय प्रधानाध्यापक निरंजन पासवान की देखरेख में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका गिरिजा कुमारी आर्या को सेवानिवृत्ति उपरांत उन्हें भावभीनी विदाई दी दी गयी. इस अवसर पर विदाई समारोह में प्रधानाध्यापक निरंजन पासवान ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं. विद्यालय शिक्षिका सुजाता कुमारी ने कहा कि हम सभी शिक्षिका इनके दिखाये गये मार्गों का अनुसरण कर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अभूतपूर्व भूमिका निभाएंगें. इस मौके पर समारोह को विद्यालय शिक्षिका सुजाता कुमारी, रीता कुमारी, किरण कुमारी, अंशु माला, प्रियंका कुमारी ने भी संबोधित कर विद्यालय से सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षिका गिरिजा कुमारी के प्रति अपना हृदय उदगार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >