चार जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का पुंदाग स्टेशन पर होगा अस्थायी ठहराव

आनंद नगर में आनंद मार्ग धर्म महासम्मेलन के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने आगामी 4 जून तक दक्षिण पूर्व रेलवे के पुंदाग स्टेशन पर 4 जोड़ी ट्रेनों के लिए एक मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है.

झाझा.आनंद नगर में आनंद मार्ग धर्म महासम्मेलन के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने आगामी 4 जून तक दक्षिण पूर्व रेलवे के पुंदाग स्टेशन पर 4 जोड़ी ट्रेनों के लिए एक मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है. आसनसोल मंडल सूचना पदाधिकारी बी बाउरी ने बताया कि भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस और रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस क्रमशः सुबह 06:22 बजे और रात्रि 08:59 बजे पुंदाग स्टेशन पर पहुंचेगी तथा उक्त ट्रेन दोनों दिशाओं में एक मिनट के लिए पुंदाग स्टेशन पर रुकेगी. गोड्डा-रांची एक्सप्रेस और रांची-गोड्डा एक्सप्रेस पुंदाग स्टेशन पर रात्रि के 01:45 बजे तथा 11:15 बजे पहुंचेगी और उक्त ट्रेन दोनों दिशाओं में पुंदाग स्टेशन पर एक मिनट रुकेगी. संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस और गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस क्रमश:शाम 07:16 बजे और सुबह 04:30 बजे पुंदाग स्टेशन पर पहुंचेगी और दोनों दिशाओं में एक मिनट के लिए पुंदाग स्टेशन पर रुकेगी. राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस और जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस पुंदाग स्टेशन पर क्रमश: रात्रि के10:14 बजे और सुबह 08:02 बजे पहुंचेगी और दोनों दिशाओं में एक मिनट के लिए पुंदाग स्टेशन पर रुकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >