सदर अस्पताल परिसर से ई-रिक्शा की हुई चोरी

सदर अस्पताल परिसर से एक ई-रिक्शा चोरी होने का मामला सामने आया है.

जमुई. सदर अस्पताल परिसर से एक ई-रिक्शा चोरी होने का मामला सामने आया है. घटना बीते नौ सितंबर का बताया जा रहा है. पीड़ित ई-रिक्शा चालक गरसंडा गांव निवासी संजीव कुमार पासवान ने बताया कि नौ सितंबर की दोपहर बाद मरीज को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे और हनुमान मंदिर के बगल में ई-रिक्शा लगाकर मरीज को लेकर अंदर गये थे. मरीज भर्ती करवाने के बाद जब मैं मंदिर के समीप पहुंचा तो देखा मेरी ई-रिक्शा गायब थी. चारों ओर खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका. थक-हार कर सदर थाना में आवेदन देकर ई-रिक्शा की बरामदगी की गुहार लगायी है. साथ ही सदर अस्पताल के आसपास के लोगों के द्वारा ही चोरी की घटना को अंजाम देने की आशंका जतायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >