डाॅ सुबोध बने जन सुराज के जिला चुनाव प्रभारी

जन सुराज पार्टी ने सोनो निवासी डॉ सुबोध कुमार गुप्ता को जमुई जिले के जिला चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है.

सोनो. जन सुराज पार्टी ने सोनो निवासी डॉ सुबोध कुमार गुप्ता को जमुई जिले के जिला चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार भारती और पार्टी के राज्य चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक जितेंद्र मिश्र ने संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त पत्र निर्गत कर डा सुबोध गुप्ता को विधान सभा चुनाव 2025 में पार्टी को मजबूत करने व चुनाव संबंधित कार्य योजना के क्रियान्वयन हेतु उन्हें जिला चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी है. वहीं जिला चुनाव प्रभारी बनाए जाने पर श्री गुप्ता ने उक्त दोनों पदाधिकारियों व प्रशांत किशोर के प्रति आभार व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >