राजेंद्र पुल समेत कई स्टेशनों पर विकास कार्य, दर्जनों ट्रेनें रद्द : 21 सितंबर से 5 अक्टूबर तक असर

पूर्व मध्य रेलवे में राजेंद्र पुल और अन्य स्टेशनों पर महत्वपूर्ण विकास और तकनीकी कार्यों के कारण रेल परिचालन में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं. इन कार्यों के चलते 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक दर्जनों ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जिससे बिहार और झारखंड समेत कई रूटों पर यात्रा प्रभावित होगी.

झाझा : पूर्व मध्य रेलवे के राजेंद्र पुल समेत कई स्टेशनों पर विकासात्मक और तकनीकी कार्यों के कारण रेल परिचालन प्रभावित रहेगा. राजेंद्र पुल स्टेशन पर नए पुल को दोहरी लाइन से जोड़ने और दिनकर ग्राम सिमरिया तथा बरौनी स्टेशनों के बीच मुख्य लाइन कनेक्शन जोड़ने के लिए प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य कराया जाएगा.

दानापुर मंडल के राजेंद्र पुल, हाथीदह जंक्शन अपर, टाल और रामपुर डुमरा तथा सोनपुर मंडल के दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशन पर यह कार्य होगा. प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग का काम 21 सितंबर से शुरू होगा, जबकि नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य 4 अक्टूबर तक पूरा किया जाना है.

दर्जनों ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में रहेंगी रद्द

हाजीपुर जोनल प्रबंधक एस चंद्र के अनुसार, कार्य को लेकर कई ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद्द किया गया है. इनमें प्रमुख रूप से हावड़ा-पटना-हावड़ा सुपरफास्ट स्पेशल, हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस, हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस, सियालदह-बलिया एक्सप्रेस, कोलकाता-गाजीपुर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस, कोलकाता-आरा गरीब रथ, कोलकाता-जयनगर साप्ताहिक एक्सप्रेस, कोलकाता-आजमगढ़ साप्ताहिक एक्सप्रेस और कोलकाता-सीतामढ़ी मिथिलांचल एक्सप्रेस शामिल हैं.

इसके अलावा कोलकाता-मुजफ्फरपुर तिरहुत एक्सप्रेस, कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस, सियालदह-जयनगर गंगासागर एक्सप्रेस, आसनसोल-गोरखपुर एक्सप्रेस, आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस, कोलकाता-दरभंगा मैथिली एक्सप्रेस, हावड़ा-दरभंगा साप्ताहिक एक्सप्रेस और हावड़ा-मुजफ्फरपुर जनसाधारण एक्सप्रेस भी निर्धारित तिथियों पर रद्द रहेंगी.

बिहार-झारखंड समेत कई रूटों की ट्रेनें प्रभावित

रद्द होने वाली ट्रेनों में राउरकेला-जयनगर, टाटानगर-जयनगर, टाटानगर-थावे, पुरी-पटना, पुरी-जयनगर, रांची-गोरखपुर, कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बिलासपुर-बक्सर, टाटानगर-कटिहार समेत कई ट्रेनें शामिल हैं.

इसके अलावा मऊ-कोलकाता स्पेशल 23 सितंबर को और 05095 कोलकाता-मऊ स्पेशल 24 सितंबर को रद्द रहेगी. अन्य ट्रेनों के लिए भी रेलवे ने अलग-अलग यात्रा प्रारंभ तिथियां निर्धारित की हैं.

स्टेशन प्रबंधकों को दी गयी सूचना

रेलवे के अनुसार, संबंधित स्टेशनों के स्टेशन प्रबंधकों को ट्रेनों के रद्द रहने की सूचना दे दी गयी है. यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की निर्धारित तिथि और परिचालन स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतांबर सिंह

ऋतांबर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झाझा (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >