निर्धारित समय के अंदर सभी कार्य पूरा करें- डीएम

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री नवीन की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी.

जमुई . बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री नवीन की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में मतदाता सूची अद्यतन, मतदान केंद्रों की व्यवस्था, ईवीएम-वीवीपैट प्रबंधन, प्रशिक्षण, स्वीप कार्यक्रम, वाहन-व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, सामग्री प्रबंधन, हेल्पलाइन संचालन समेत कुल 20 से अधिक कोषांगों की समीक्षा की गयी. डीएम श्री नवीन ने कोषांग प्रभारी पदाधिकारियों को उनके-उनके दायित्वों की विस्तार से जानकारी दी और निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य को विभागीय कार्यों के साथ सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाये. उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे कर लिए जाएं. लापरवाही या शिथिलता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बैठक के दौरान सभी नोडल पदाधिकारियों ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपनी-अपनी तैयारियों की जानकारी दी. बताया गया कि कोषांग स्तर पर कार्य प्रगति पर है और चुनाव से पूर्व सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जायेंगी. इस अवसर पर अपर समाहर्ता रविकांत सिन्हा, उप विकास आयुक्त सुभाषचंद्र मंडल, एसडीओ, उप निर्वाचन पदाधिकारी, डीपीआरओ, डीसीएलआर, बीडीओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >