डीएम ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं

डीएम ने सभी पीड़ितों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना और हर संभव न्याय का भरोसा दिलाया

जमुई. डीएम अभिलाषा शर्मा ने शनिवार को समाहरणालय परिसर स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया. मौके पर जिले के विभिन्न प्रखंडों के सुदूर क्षेत्र से आये दर्जनों फरियादियों ने आवेदन देकर अपनी समस्याओं को बताकर डीएम से न्याय की गुहार लगाया. इस दौरान डीएम ने सभी पीड़ितों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना और हर संभव न्याय का भरोसा दिलाया तथा कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया तथा कुछ मामलों को इससे जुड़े विभाग को अग्रसारित कर अविलंब विधि सम्मत कार्रवाई किये जाने का निर्देश दिया. बताते चलें कि डीएम प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार आयोजित कर लोगों की समस्याओं को सुनती हैं. इस जन शिकायत से संबंधित सुनवाई के क्रम में भूमि बंटबारे, अतिक्रमण, दाखिल खारिज, रैयति भूमि का निबंधन, अनुग्रह भुगतान, खतियान, दखल-कब्ज़ा, जमीन की नापी, इंदिरा आवास योजना, विकलांग पेंशन, विवादित भूमि पर जबरन कार्य, चयन प्रक्रिया, जमाबंदी, सेवांत लाभ, सामाजिक सुरक्षा से लाभ, श्रम संसाधन से लाभ, स्वच्छता, अनुकंपा नियुक्ति, राशि-गबन, रास्ता अवरुद्ध, मारपीट, बासगीत पर्चा, पक्की नली गली, आंगनवाड़ी, गैर मजरूआ, बिजली एवं अन्य से संबंधित मामले आये. डीएम ने तमाम प्रकरणों को गंभीरता से लिया और प्राप्त शिकायतों पर संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित व प्रभावी कार्रवाई के लिए निर्देश दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >