-सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर चकाई थाने में शांति समिति की बैठक चकाई. सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने व विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार की अध्यक्षता में थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. इस मौके पर बैठक में सभी दलों, सभी समुदाय के लोगों सहित जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक को संबोधित करते हुए चकाई बीडीओ मनीष आनंद ने कहा कि सरस्वती पूजा को सब मिलजुल कर शांति व सौहार्द के साथ मनावें. पूजा के दौरान व मूर्ति विसर्जन में डीजे का उपयोग ना करें इसकी सख्त मनाही है. अगर इसके बावजूद भी जो डीजे का उपयोग करेंगे वैसे पूजा समिति के सदस्यों पर कार्रवाई की जायेगी और डीजे भी जब्त क़र लिया जायेगा. पूजा से लेकर मूर्ति विसर्जन तक अश्लील गीत ना बजावे और ना ही कोई उत्तेजक नारा लगावें और ना सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करें जिस कारण कोई विवाद पैदा ना हो. प्रतिमा विसर्जन जल्द से जल्द क़र लिया जाये तथा इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को देनी होगी. वहीं थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने कहा कि वैसे तो मुझे अभी तक जो जानकारी मिली है उस अनुसार चकाई थानाक्षेत्र में 17 स्थानों पर पूजा हो रही है. वैसे सभी पूजा समितियों को इसका लाइसेंस लेना होगा तथा लाइसेंस हेतु दिये गये आवेदन में पूजा समिति के अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों सदस्यों का नाम, आधार नंबर व मोबाइल नंबर देना होगा. वहीं विसर्जन के रूट के बारे में भी बताना होगा. पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी हो या कोई हंगामा क़र रहा है तो तुरंत पुलिस की सूचित करें. शराबी सहित असामाजिक तत्व पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी. मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतु यादव, मंडल अध्यक्ष कृष्णा कुमार गुप्ता, प्रहलाद रावत, संजय गुप्ता, गुड्डु राय, नरसिंह पासवान, जानकी दास, लालू कुमार ललन, धर्मवीर आनंद, शालीग्राम पांडे, जयनंदन प्रसाद, अमित दुबे, भुनेश्वर पासवान, परवींन कुमार ठाकुर, संजोग केशरी, राजीव रंजन पासवान, नकुल यादव, मो सिकंदर आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
