जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल का वितरण

केंडीह पंचायत के नवडीहा गांव में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया.

खैरा. भारतीय प्रबंध संस्थान के एक अलूमिनी समूह की ओर से संचालित स्माइल्ज फॉर ऑल के सहयोग से सीबीबीओ कौशल्या गाउंडेशन की ओर से प्रखंड अंतर्गत केंडीह पंचायत के नवडीहा गांव में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया. कौशल्या फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी कौशलेंद्र ने बताया कि संस्था का उद्देश्य ऐसे लाचार और बेबस लोगों तक मदद पहुंचाना है, जो आर्थिक तंगी के कारण ठंड में भी समुचित व्यवस्था नहीं कर पाते हैं. श्री महावीर तीर्थंकर कृषक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड एफपीओ के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने लाभार्थियों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली.संस्था ने स्पष्ट किया कि भीषण ठंड को देखते हुए कंबल वितरण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. मौके पर एफपीओ के डायरेक्टर मृत्युंजय कुमार सिंह, विशाल सिंह, अभिषेक कुमार, पंकज साव, संजीव कुमार और सत्यम सिन्हा उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >