स्कूली बच्चों के बीच बैग का किया गया वितरण

उत्क्रमित मध्य विद्यालय खुरी परास के छात्र-छात्राओं के बीच गुरुवार को यूनिसेड द्वारा पाठ्य पुस्तक व बैग का वितरण किया गया.

झाझा. उत्क्रमित मध्य विद्यालय खुरी परास के छात्र-छात्राओं के बीच गुरुवार को यूनिसेड द्वारा पाठ्य पुस्तक व बैग का वितरण किया गया. कार्यक्रम को लेकर जिला परिषद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इंडियन ऑल कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के तहत बिहार के पांच आकांक्षा जिले में शामिल जमुई जिला स्थित सभी तरह के स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य पुस्तक व बैग का वितरण किया जा रहा है. इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए श्री सिंह ने कहा कि विद्याध्ययन बहुत बड़ा उपक्रम है. जिसने ईमानदारी और कर्मठता के साथ विद्याध्ययन किया है वह जीवन में सफल हुआ है. उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपने जीवन में ईमानदारी के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा लेने की सलाह दिया. मौके पर कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >