शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में बच्चों के प्रगति सहित नियमित उपस्थिति पर हुई चर्चा

महाराज चंद्रचूड़ विद्यामंदिर के प्रांगण में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया.

गिद्धौर. महाराज चंद्रचूड़ विद्यामंदिर के प्रांगण में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. संगोष्ठी के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ सीधे संवाद के माध्यम से बच्चों के सीखने की क्षमता उनके व्यवहार एवं आगामी परीक्षाओं की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की. बैठक में अभिभावकों को घर पर सकारात्मक शैक्षणिक माहौल, नियमित स्वध्ययन, दैनिक उपस्थिति बनाए रखने की अपील की गयी. इस दौरान विद्यालय प्रधान पुष्पा कुमारी ने संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से नियमित स्कूल भेजने की अपील करते हुए कहा कि कक्षा में निरंतरता ही बेहतर परिणाम का आधार है, संगोष्ठी का संचालन इंस्ट्रक्टर दशरथ मिस्त्री द्वारा किया गया, मौके पर मीरा सिंह, दीपा मिश्र, शिक्षक नीरज कुमार, कपिलदेव मंडल, रणधीर कुमार सिंह, विपुल कुमार के अलावा स्कूली छात्र छात्राएं स्थानीय अभिभावक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >