झाझा में धनबाद पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस से जीआरपी ने दो चोरों को चोरी के समान के साथ किया गिरफ्तार

Jhajha GRP Action : झाझा रेल पुलिस (जीआरपी) ने धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रियों के गहनों की चोरी के प्रयास को नाकाम कर दिया. दो संदिग्ध युवकों को कीमती आभूषणों के साथ गिरफ्तार किया गया है.

Jhajha GRP Action : झाझा रेल पुलिस (जीआरपी) ने धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध युवकों को चोरी के आभूषणों के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

जीआरपी थानाध्यक्ष मधुसूदन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में दो व्यक्ति यात्रियों का सामान चोरी कर फरार होने की फिराक में हैं. सूचना मिलते ही स्थानीय रेल पुलिस और जसीडीह से ट्रेन के साथ चल रही एस्कॉर्ट टीम को सतर्क कर कार्रवाई शुरू की गई.

भागने की कोशिश, लेकिन पुलिस ने दबोचा

पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर दो युवकों को पूछताछ के लिए रोका. इस दौरान दोनों भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उनके पास से सोने और चांदी के कीमती जेवर बरामद हुए.

जेवर के बारे में नहीं दे सके संतोषजनक जवाब

पुलिस के अनुसार बरामद आभूषणों के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और बरामद सामान जब्त कर लिया गया.

मुंगेर के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुंगेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मिल्लत नगर निवासी मो. इस्माईल के पुत्र मो. हैदर तथा मो. उस्मान के पुत्र मो. कलीम के रूप में हुई है.

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

रेल पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. साथ ही यह जांच भी की जा रही है कि बरामद जेवर किन यात्रियों के हैं और दोनों आरोपी किसी बड़े चोरी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

ऋतांबर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झाझा (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >