जामुखेरेईया स्वास्थ्य उपकेंद्र के जीर्णोद्धार को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

प्रखंड क्षेत्र के स्वास्थ्य उपकेंद्र जामुखेरेईया के जीर्णोद्धार को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र के सामने प्रदर्शन किया.

झाझा. प्रखंड क्षेत्र के स्वास्थ्य उपकेंद्र जामुखेरेईया के जीर्णोद्धार को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र के सामने प्रदर्शन किया. इस दौरान ग्रामीणों ने इसके पुनर्निर्माण के अलावा सभी स्वास्थ्यकर्मियों को नियमित भेजने की मांग स्थानीय प्रशासन व सरकार से की. प्रदर्शन का अगुवाई करते हुए जनसंघर्ष मोर्चा के संयोजक विनोद यादव ने कहा कि वर्षों से यह स्वास्थ्य केंद्र बदहाल की स्थिति में है. कई बार स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को इसके जीर्णोद्धार को लेकर आवेदन भी दिया गया है, लेकिन अब तक इसका जीर्णोद्धार नहीं हो पाया है. कभी भी बड़ी घटनाएं हो सकती है. उन्होंने स्थानीय प्रशासन से लेकर सरकार से मांग करते हुए कहा कि अविलंब भवन निर्माण कराई जाए, ताकि लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधा मिल सके. साथ ही उन्होंने कहा कि गांव की सड़क समेत अन्य कई की स्थिति खराब है. जिसकी जरूरत है. मौके पर संतोष कुशवाहा, मनोज ठाकुर, भोला मंडल ,चंद्रदेव पासवान, अयोध्या मंडल, विकास कुमार, अनूप कुमार, राम मंडल समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >