पूर्व प्रमुख ने महंगाई व मिलावट पर रोक लगाने का की मांग

बाजार में वस्तुओं के अनियंत्रित दाम और मिलावटी सामानों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर पूर्व प्रमुख श्रवण कुमार यादव ने अनुमंडल पदाधिकारी सौरभ कुमार को ईमेल के माध्यम से लिखित आवेदन सौंपा है.

गिद्धौर. बाजार में वस्तुओं के अनियंत्रित दाम और मिलावटी सामानों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर पूर्व प्रमुख श्रवण कुमार यादव ने अनुमंडल पदाधिकारी सौरभ कुमार को ईमेल के माध्यम से लिखित आवेदन सौंपा है. आवेदन के माध्यम से उन्होंने कहा है कि इन दिनों गिद्धौर बाजार में जरूरी वस्तुओं के दाम पूरी तरह अनियंत्रित हो गए हैं, अधिकांश दुकानों में वस्तुओं की मूल्य तालिका नहीं लगी है, जिससे उपभोक्ता मनमाने दाम पर सामान खरीदने को मजबूर हैं, इतना ही नहीं, बाजार में मिलावटी वस्तुएं भी धड़ल्ले से बेची जा रही हैं. पूर्व प्रमुख श्रवण यादव ने आरोप लगाया कि ईरान, अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का हवाला देकर दुकानदार वास्तविक मूल्य से कई गुना अधिक दाम पर जरूरी सामान बेच रहे हैं, जबकि देश प्रदेश में डीजल, पेट्रोल के दाम स्थिर हैं. पूर्व प्रमुख श्री यादव ने खाद्य उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत सभी दुकानों में गुणवत्ता पूर्ण वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, मूल्य सूची लगाने और वस्तुओं की गुणवत्ता की जांच कराने की एसडीएम से मांग की है. उन्होंने कहा कि यह जनहित में बेहद जरूरी है. उन्होनें बताया कि एसडीएम को दिए आवेदन की प्रतिलिपि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी , प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला खाद्य उपभोक्ता संरक्षण पदाधिकारी, जिलाधिकारी, प्रधान सचिव खाद्य आपूर्ति विभाग बिहार सरकार और मुख्य सचिव बिहार सरकार को भी भेजी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >