– राज्य भर के हजारों प्रशिक्षित शिक्षक नौ साल से न्याय मिलने का कर रहे है इंतजार – बीते 03 अप्रैल को हाई कोर्ट पटना के द्वारा पारित आदेश से शिक्षक में जगी है न्याय मिलने की आस गिद्धौर. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के द्वारा उच्च न्यायालय पटना के आदेश के आलोक में प्रशिक्षित वेतनमान सहित सभी वित्तीय लाभ शिक्षकों को शीघ्र दिए जाने की मांग मुख्यमंत्री से किया गया है. जानकारी देते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय पटना ने अपने आदेश में यह स्पष्ट कर दिया है कि मई 2017 में प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके शिक्षकों को उस तिथि से ही प्रशिक्षित वेतनमान व अन्य लाभ दिया जाये. उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि उच्च न्यायालय पटना के आदेश का शीघ्र अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये. उन्होंने कहा कि राज्य भर के हजारों प्रशिक्षित शिक्षक बीते नौ साल से न्याय मिलने की इंतजार कर रहे हैं. समय पर न्यायालय के आदेश का पालन नहीं होना शिक्षकों के साथ अन्याय है. यदि शीघ्र इसे लेकर विचार नहीं किया जाता है तो संघ के सदस्य सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य हो जायेगें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
