वेलनेस सेंटर निर्माण को ले चिकित्सा प्रभारी ने सीओ को लिखा पत्र

नगर परिषद क्षेत्र में अतिरिक्त हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (युएचडब्ल्यूसी) निर्माण के लिए अंचल कार्यालय की ओर से सोहजना के बदले अन्य जगहों जमीन आवंटित करने की मांग के कारण युएचडब्ल्यूसी का निर्माण कार्य में बड़ी अड़चन आ रही है.

झाझा. नगर परिषद क्षेत्र में अतिरिक्त हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (युएचडब्ल्यूसी) निर्माण के लिए अंचल कार्यालय की ओर से सोहजना के बदले अन्य जगहों जमीन आवंटित करने की मांग के कारण युएचडब्ल्यूसी का निर्माण कार्य में बड़ी अड़चन आ रही है. मंगलवार को इस संदर्भ में फिर से रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार सिंह ने अंचल अधिकारी को पत्र लिखकर दो जगहों पर जमीन आवंटित करने की बात कहा है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि पहले अंचल कार्यालय की ओर से चरघरा में जिस जगह पर जमीन मुहैया करवाया गया है. उस जगह से सोहजाना में बने युएचडब्ल्यूसी से काफी समीप हो जाएगा. जो नियमानुसार नहीं बनेगा. इसलिए अंचलकर्मी को पत्र लिखकर केंद्रीय विद्यालय या आंबेडकर नगर में चार हजार स्क्वायर फीट जमीन उपलब्ध करवाने की मांग रखी है, ताकि कार्य कराई जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >