स्कॉर्पियो के धक्के से फेरीवाले की मौत

थाना क्षेत्र अंतर्गत चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर मोहनपुर गांव के समीप स्कॉर्पियो के धक्के से बाइक सवार की मौत हो गयी.

चंद्रमंडीह. थाना क्षेत्र अंतर्गत चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर मोहनपुर गांव के समीप स्कॉर्पियो के धक्के से बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतक की पहचान लखीसराय जिला अंतर्गत वीरूपूरा थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव निवासी रामाशीष सहनी के रूप में हुई है. मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष बतायी जा रही है. वह जसीडीह में रहकर फेरीवाले का काम करता था. मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की दोपहर में वह बाइक से अपना सामान बेचने जसीडीह से चकाई की ओर आ रहा था. तभी मोहनपुर गांव के समीप एक अज्ञात स्कॉर्पियो उसे टक्कर मारकर फरार हो गया. दुर्घटना के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. इधर, दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद चंद्रमंडीह पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची एवं उसे इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल ले जाया गया. जहां मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया. वहीं इस दौरान घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के कुछ परिचित भी अस्पताल पहुंच गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >