रेलवे गुमटी के समीप से युवक का शव बरामद

क्युिल-झाझा रेलखंड पर स्थित रतनपुर रेलवे गुमटी के समीप रेल लाइन से गुरूवार को पुलिस एक युवक का शव बरामद किया.

गिद्धौर. क्युिल-झाझा रेलखंड पर स्थित रतनपुर रेलवे गुमटी के समीप रेल लाइन से गुरूवार को पुलिस एक युवक का शव बरामद किया. मृतक युवक रतनपुर गांव निवासी धोबी यादव के पुत्र 22 वर्षीय रंधीर कुमा है. घटना को लेकर धोबी यादव ने बताया कि रंधीर की तबियत खराब चल रहा था और वह शौच करने की बात कहकर बहियार की ओर गया था. कुछ घंटा के बाद पता चला कि उसका शव रेल लाइन के समीप पड़ा है. गिद्धौर थानाध्यक्ष रीता कुमारी ने बताया कि युवक का शव रेलवे लाइन से कुछ दूर से बरामद किया गया है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन कर रही है. उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया यह लग रहा है कि किसी ट्रेन के चपेट में आने से इसकी मौत हुई है. मृतक के परिजनों के द्वारा अबतक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. पुलिस छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >