मंत्री बनने के बाद जमुई पहुंचे दामोदर रावत, जदयू कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

बिहार सरकार में परिवहन मंत्री बनने के बाद पहली बार जमुई पहुंचे दामोदर रावत का रविवार को जदयू कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया.

-बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व त्रिपुरारी बाबू, महान स्वतंत्रता सेनानी स्व श्रीकृष्ण सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व दिग्विजय सिंह व पूर्व सांसद स्व भोला मांझी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया नमन जमुई. बिहार सरकार में परिवहन मंत्री बनने के बाद पहली बार जमुई पहुंचे दामोदर रावत का रविवार को जदयू कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. जदयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल-मालाओं व अंगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया. जमुई पहुंचते ही मंत्री दामोदर रावत ने सबसे पहले कचहरी चौक स्थित बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद उन्होंने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. त्रिपुरारी बाबू, महान स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्रीकृष्ण सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह तथा पूर्व सांसद स्व. भोला मांझी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया. इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों और जदयू कार्यकर्ताओं ने मंत्री के स्वागत में जमकर नारेबाजी की. सिकंदरा सीमा से ही जदयू कार्यकर्ताओं ने वाहनों की लंबी कतार के साथ उनका स्वागत किया, जिससे पूरा इलाका राजनीतिक उत्साह से गूंज उठा. जिला जदयू की ओर से मंत्री दामोदर रावत को अंगवस्त्र व फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता सुनील वर्णवाल, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अरुण भारती, विजय दास, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सोनू रावत, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष दरोगी यादव, शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीतीश कुमार, किसान प्रकोष्ठ के मनोज सिंह, खेल प्रकोष्ठ के दीपक कुमार व जमुई नगर अध्यक्ष राजेश वर्मा सहित पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >