साइकिल यात्रा विचार मंच ने बरुअट्टा गांव में लगाये पौधे

पर्यावरण की सुरक्षा हर किसी की जिम्मेदारी है. इसलिए पर्यावरण शिक्षा एक समूह या समाज तक ही सीमित नहीं होनी चाहिए बल्कि हर बच्चों को पर्यावरण के बचाव संबंधी जानकारी होनी चाहिए.

जमुई. पर्यावरण की सुरक्षा हर किसी की जिम्मेदारी है. इसलिए पर्यावरण शिक्षा एक समूह या समाज तक ही सीमित नहीं होनी चाहिए बल्कि हर बच्चों को पर्यावरण के बचाव संबंधी जानकारी होनी चाहिए. उक्त बातें पर्यावरण संरक्षण अभियान को गति प्रदान कर रही साइकिल यात्रा विचार मंच के सदस्यों ने अपनी 463 वे यात्रा के क्रम में बरुअट्टा ग्राम में लोगो को जागरूक करते हुए कही. इसके पूर्व साइकिल यात्रा विचार मंच के 8 सदस्यों का समूह सदर प्रखंड कार्यालय से निकल कर मुख्यालय से सटे बरुअट्टा गांव में पौधारोपण किया. मंच के सदस्य हरेराम कुमार सिंह ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से संसार के अनेक देश प्रभावित हैं. यदि 10 पौधे लगाये जाते हैं तो पर्यावरण के दुश्मन द्वारा 100 पेड़ काट दिए जाते हैं. जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग दुनियाभर के लोगों को सावधान कर रहा है. अतः पर्यावरण सुरक्षा हेतु घरों के आसपास पेड़- पौधे अवश्य लगाएं. सदस्य सिंटू कुमार साहू द्वारा बताया गया की अभिवावक अपने बच्चे को एक वर्ग से दूसरे वर्ग में जाने के लिए एक साल मेहनत करवाते है, अच्छी पढ़ाई अच्छी रिजल्ट देती है, जो हमारे भविष्य का निर्धारण भी करती है. उसी प्रकार प्रत्येक छात्र एक पौधा हर साल को अपनाते हुए एक पौधा प्रति साल लगाए और उसकी सुरक्षा का पूर्ण जिम्मेदारी ले तो यह एक निरंतर और जीवन भर चलने वाली प्रक्रिया होगी. यह हमारे भविष्य को सुरक्षित बनाने में उपयोगी साबित होगी. मौके पर शेषनाथ रॉय, राहुल सिंह , संजय कुमार, लक्ष्मण कुमार मोदी, सिंटू कुमार, रोशन कुमार सहित दर्जनो ग्रामींण मौजूद थे. उ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >