मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निकाली साइकिल रैली

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मंगलवार को समाहरणालय परिसर से मतदाता जागरूकता साइकिल रैली निकाली गयी.

– डीएम के निर्देश पर उप विकास आयुक्त ने झंडी प्रतिनिधि, जमुई विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मंगलवार को समाहरणालय परिसर से मतदाता जागरूकता साइकिल रैली निकाली गयी. रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए उप विकास आयुक्त सुभाषचंद्र मंडल, डीपीआरओ भानु प्रकाश, उप निर्वाचन पदाधिकारी मो नजरुल हक सहित वरीय अधिकारियों ने कहा कि रैली पूरे बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए आम लोगों को आगामी चुनावों में अपने मताधिकार के प्रयोग के प्रति जागरूक करेगी. उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व अधिकतम मतदान करना प्रशासन की प्राथमिकता में है. साइकिल रैली में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया. रैली के दौरान प्रतिभागियों ने मतदाता जागरूकता से संबंधित नारों के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया. उपस्थित सभी लोगों ने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और अधिकतम मतदान को लेकर संकल्प भी लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >