सीएसपी संचालक की बाइक चोरी

चरकापत्थर थाना क्षेत्र के तारबांक गांव निवासी सीएसपी संचालक शमीम अंसारी की बाइक चोरी हो गयी.

सोनो. चरकापत्थर थाना क्षेत्र के तारबांक गांव निवासी सीएसपी संचालक शमीम अंसारी की बाइक चोरी हो गयी. उन्होंने अपनी बाइक को सोनो चौक के समीप स्थित लीला बाबा प्रांगण में खड़ी की थी. वहीं से उनकी बाइक चोर ले उड़े. घटना 28 मई की दोपहर की है. हर तरफ खोजबीन करने के बावजूद बाइक नहीं मिलने पर थक-हार कर शमीम ने बीते एक जून को सोनो थाना में अपने बाइक के चोरी होने को लेकर मामला दर्ज करवाया. दिये आवेदन में उन्होंने लिखा कि 28 मई को पूर्वाह्न 11:30 बजे उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल लीला बाबा प्रांगण में खड़ी कर पास स्थित ग्रामीण बैंक गए थे. वे इस बैंक के सीएसपी संचालक भी हैं. काम निपटाकर जब वे लौटे तो बाइक वहां नहीं थी. आसपास काफी खोजबीन की लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला. बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 46 के – 4499 है. शमीम ने थाने में आवेदन देकर बाइक की बरामदगी की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >