सीएस ने तंबाकू का सेवन नहीं करने की दिलायी शपथ

जागरूकता रैली को किया रवाना

जमुई.सदर अस्पताल परिसर स्थित सभाकक्ष में शनिवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन डॉ अमृत किशोर ने स्वास्थ्य कर्मियों को तंबाकू का सेवन ना करने का शपथ दिलायी. इस अवसर पर सिविल सर्जन ने बताया कि सेहत के लिए तंबाकू का सेवन जानलेवा हो सकता है तंबाकू या धूम्रपान व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य के साथ ही शारीरिक सेहत पर भी नकारात्मक असर डालता है. हालांकि ये बात जानते हुए भी बड़ी संख्या में लोग किसी न किसी रूप से तंबाकू का सेवन कर रहे हैं. लोगों में बीड़ी, सिगरेट और गुटखा आदि के सेवन से कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है. होमी भाभा कैंसर अस्पताल व रिसर्च सेंटर की डॉ पायल ने बताया कि धूम्रपान करने से धमनियां कमजोर होने लगती हैं और कोरोनरी हार्ट डिजीज और स्ट्रोक हो सकता है. उन्होंने बताया कि तंबाकू के सेवन से कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. उन्होंने लोगों से तंबाकू का सेवन नहीं करने की अपील की. मौके पर जिला इपीडेमोलॉजिस्ट डॉ शमीम अख्तर, एनटीसीपी सलाहकार कुमारी डोली, होमी भाभा कैंसर अस्पताल व रिसर्च सेंटर के डॉ ईशा, क्लीनिक साइकोलॉजिस्ट उदय कुमार, सीआरए समीर अंसारी, सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

निकाली जागरूकता रैली

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली. जागरूकता रैली को सिविल सर्जन डॉ अमृत किशोर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जागरूकता रैली सिविल सर्जन कार्यालय परिसर से निकल कर पूरे अस्पताल का भ्रमण करते हुए मुख्य द्वार पर पहुंची. इस दौरान तंबाकू के सेवन करने से होने वाले नुकसानों को लेकर नारे भी लगाये गये. इसके उपरांत रैली में शामिल जीएनएम स्कूल महुली के छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को तंबाकू के सेवन न करने की अपील की.

तंबाकू निषेध दिवस 2025 की थीम

विश्व तंबाकू निषेध दिवस की हर साल एक विशेष थीम तय होती है. विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2025 की थीम अपील को उजागर करना: तंबाकू और निकोटीन उत्पादों पर उद्योग की रणनीति को उजागर करना है.

कैसे छोड़े तंबाकू की लत

-व्यक्तिगत रूप से या समूह में मनोवैज्ञानिक परामर्श लाभकारी होता है, इससे काफी फायदा होता है .

-निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी ले सकते हैं. बाजार में कई कैप्सूल और च्यूइंगम उपलब्ध हैं.

-व्यायाम, योग, ध्यान और गहरी सांस की तकनीकों से तंबाकू का सेवन करने वाली लत को कंट्रोल कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >