भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने निकाला प्रतिवाद मार्च, कार्यकर्ता से दुर्व्यवहार पर जताया आक्रोश

झाझा में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने बीडीओ द्वारा दुर्व्यवहार के विरोध में प्रतिवाद मार्च निकाला। बीडीओ ने आरोपों को निराधार बताया है।

झाझा (जमुई). झाझा प्रखंड सचिव कंचन रजक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर में एक प्रतिवाद मार्च निकाला. प्रतिवाद मार्च रेलवे स्टेशन चौक के आंबेडकर विचार मंच से निकलकर पूरे शहर का भ्रमण करते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचा. इसे लेकर जिला कमेटी सदस्य रमेश यादव ने कहा कि प्रखंड सचिव कंचन रजक जनहित के मुद्दे को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार चांद से मिलने के लिए गए थे. इसी दौरान बीडीओ ने कंचन राजक के साथ दुर्व्यवहार किया. इसके चलते हमलोगों ने प्रतिवाद मार्च निकाला है .उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दे को उठाने वाले राजनीति कार्यकर्ता के साथ अपमानजनक व्यवहार स्वीकार नहीं होगी.

बाद में आने को कहने पर उत्तेजित होकर व्यक्ति ने अनाप-शनाप बकने लगे : बीडीओ

रैली में मौजूद समाजसेवी गौरव सिंह राठौड़ ने भी घटना की निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग किया है. इसे लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार चांद ने आरोप को पूरी तरह से खारिज करते हुए बताया कि कार्यालय में बैठक चल रही थी. अतिमहत्वकांक्षी योजना को लेकर चर्चा चल रही थी. इसी दौरान एक व्यक्ति आए और चिल्ला-चिल्ला कर बोलने लगे. जब उन्हें धीरे बोलने व बाद में आने को कहा गया तो वह उत्तेजित हो गए और अनाप-शनाप बकने लगे. इस दौरान उन्होंने सरकारी कार्य को बाधा डालने का भी प्रयास किया जो सरासर गलत है. हमलोग जनहित कार्य के लिए लगातार काम करते रहे हैं. इस तरह का आरोप लगाना बिल्कुल बेबुनियाद और निराधार है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतांबर सिंह

ऋतांबर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झाझा (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >