आपसी मारपीट में दंपती घायल, रेफर

थाना क्षेत्र के खेरण गांव में बीते गुरुवार संध्या एक घर में चल रहे पूजा कार्यक्रम के दौरान हुआ आपसी विवाद हिंसक रूप ले लिया.

झाझा. थाना क्षेत्र के खेरण गांव में बीते गुरुवार संध्या एक घर में चल रहे पूजा कार्यक्रम के दौरान हुआ आपसी विवाद हिंसक रूप ले लिया. घटना में एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल झाझा लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल दंपती प्रमोद यादव और उनकी पत्नी सुनीता देवी है. घायल प्रमोद यादव ने बताया कि घर में पूजा का आयोजन हो रहा था. बड़े भाई तालो यादव से बातचीत नहीं होने के कारण वह पूजा में शामिल नहीं हो रहे थे. इसी दौरान हमारी मां पूजा में आने को लेकर बुलाने गयी थी तभी भाभी विवाद कर दी. इसी दौरान भाई तालो यादव, चचेरा भाई उमेश यादव, विनोद यादव, प्रदीप यादव आये और मेरे साथ मारपीट कर दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >